{"_id":"698af265b34580500b0dc048","slug":"video-crime-review-seminar-was-held-in-the-police-line-auditorium-in-mau-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सोशल मीडिया पर खंडन करने में न बरतें लापरवाही, अपराध समीक्षा के दौरान बोले एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सोशल मीडिया पर खंडन करने में न बरतें लापरवाही, अपराध समीक्षा के दौरान बोले एसपी
मऊ पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन एसपी इलामारन जी की अध्यक्षता में हुई। इसमें 15 बिंदूओं पर एसपी ने समीक्षा करते हुए एसपी ने सोशल मीडिया पर अफवाहों को तत्काल खंडन करने के साथ संबंधित के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
एसपी ने जिले के बारह थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में छोटी छोटी घटनाओं पर नजर रखने का निर्देश दिया, साथ ही बड़ी घटना पर घटनास्थल पर तुरंत पहुंचने के साथ इसकी सूचना अधिकारियों को देने की बात कही।वहीं जनशिकायतों/आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का निस्तारण में कोई लापरवाही नहीं बरतने के साथ बीट व्यवस्था प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने की बात कही।
वहीं गोवध के मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर पर कार्रवाई, लूट की घटनाओं को रोकने के लिए पूर्व में शामिल आरोपियों का सत्यापन का निर्देश दिया। साथ ही जमीनी विवाद के बढ़ते मामलों को देखते हुए उनके निस्तारण में राजस्व विभाग की मदद लेने का निर्देश दिया। वहीं महिला सम्बन्धी अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। इस बैठक में एएसपी अनूप कुमार, सीओ सिटी कृष राजपूत, सीओ मधुबन अंजनी कुमार पांडेय, सीओ घोसी जितेंद्र कुमार सहित जिले के बारह थाना प्रभारी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।