{"_id":"682aefb281c12e8e660ab77f","slug":"video-devotees-took-out-kalash-yatra-amidst-fanfare-reached-temple-dancing-and-singing-2025-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के बीच निकाली कलश यात्रा, नाचते-गाते पहुंचे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के बीच निकाली कलश यात्रा, नाचते-गाते पहुंचे मंदिर
मऊ के मधुबन तहसील क्षेत्र के मूड़ाडार मनियार में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के क्रम में श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। भक्तों के जयकारे से वातावरण गूंज उठा। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकली। कलश यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याएं और महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। कलश यात्रा विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते हुए बैरियाडीह पुल पहुंची। जहां विधि विधान से कलश में जल भरा गया। इस मौके पर कथावाचक रमेश दास जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। जिसमें भागवत कथा सुनने और समझने से भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह कथा अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की प्राप्ति के लिए एक महत्वपूर्ण साधन मानी जाती है। इस आयोजन में शामिल होने वाले भक्तों को आध्यात्मिक शांति और आनंद की प्राप्ति होती है। आयोजन के दौरान विभिन्न धार्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कथावाचन, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम शामिल होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।