{"_id":"6a22c2a6e94cad81570f9bd6","slug":"video-maheshwari-mahila-mandal-organises-plantation-and-cow-welfare-activities-on-world-environment-day-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: विश्व पर्यावरण दिवस पर महेश्वरी महिला मंडल ने किया वृक्षारोपण व गौसेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: विश्व पर्यावरण दिवस पर महेश्वरी महिला मंडल ने किया वृक्षारोपण व गौसेवा
मेरठ में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महेश्वरी महिला मंडल द्वारा दिल्ली रोड स्थित गौशाला में विभिन्न सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण, गौसेवा, चिड़ियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था तथा दीपदान किया गया। गौमाता को दलिया, गुड़ एवं अन्य खाद्य सामग्री अर्पित कर उनके संरक्षण और सेवा का संदेश दिया गया।
इस दौरान 33 दीपों का प्रज्ज्वलन कर सुख, समृद्धि एवं पर्यावरण संरक्षण की मंगलकामना की गई। मंडल की अध्यक्ष जय भट्टर, सचिव प्रगति महेश्वरी एवं कोषाध्यक्ष अलका सांवल ने सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में मधु, लता टावरी, मीना, संजू, आशा केला, आशा राठी, खुशबू, रेनू, मेघा, कोमल, आशू हितेश सहित अनेक महिलाओं और समाज बंधुओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।