{"_id":"6954c84427554241a8055729","slug":"video-meerut-dense-fog-and-potholes-are-adding-to-peoples-problems-leading-to-frequent-accidents-2025-12-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: घने कोहरे के साथ सड़कों के गड्ढे बढ़ा रहे लोगों की मुश्किलें, लगातार हो रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: घने कोहरे के साथ सड़कों के गड्ढे बढ़ा रहे लोगों की मुश्किलें, लगातार हो रहे हादसे
जहां एक ओर कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। इसके बावजूद संबंधित विभागों के अधिकारी टूटी-फूटी सड़कों और बदहाल रास्तों को दुरुस्त करने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं, जिसका सीधा खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।
हालात इतने खराब हैं कि शहर के प्रमुख इलाकों-बेगमपुल, हापुड़ अड्डा, रुड़की रोड, गांधी बाग से कंकरखेड़ा जाने वाला मार्ग, लेखा नगर और सोफीपुर तक-सड़कों के बीचो-बीच गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों के कारण रोजाना दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं।
सवाल यह है कि हादसों के बाद ही क्या विभाग जागेगा, या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।