{"_id":"6a7f140829d810ca200f034b","slug":"video-meerut-the-wind-of-patriotism-flowed-in-jashn-e-azadi-as-a-tribute-to-maa-tujhe-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: मां तुझे प्रणाम के तहत जश्न-ए-आजादी में बही देशभक्ति की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मां तुझे प्रणाम के तहत जश्न-ए-आजादी में बही देशभक्ति की बयार
सुर-लय-ताल की महफिल में शहरवासी बृहस्पतिवार की शाम देशभक्ति के रंग में रंग गए। सूफी संगीत के साथ देशप्रेम के गीतों और गजलों ने हर किसी को मोह लिया। निजामी बंधुओं ने दिल दिया है जान भी देंगे...ए वतन तेरे लिए...के बोल पर सुर लगाया तो हर कोई भारत माता के जयकारे लगाने लगा।
मौका था चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाषचंद्र बोस सभागार में अमर उजाला के तहत जश्न-ए-आजादी : एक शाम कवि, कव्वाल और शायरों के नाम कार्यक्रम का। इसमें निजामी बंधुओं शादाब निजामी और सोहराब निजामी ने छाप तिलक सब छीनी तोसे नैना मिलाइके...से शुरुआत की। इसके बाद कोई पुकारे अल्लाह तुझको, कोई कहे भगवान, हाथ जुड़े तो अल्लाह, हाथ जुड़े तो राम...। फिर, मेरे रश्के कमर तेरी पहली नजर..., जब नजर से मिलाई मजा आ गया...गाया तो पूरा पंडाल झूम उठा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।