Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
Sawan Aaya: Sawan came, brought swings, grandmother also smiled with the children, childhood was celebrated in the village
{"_id":"68734dc2fc167a18b90a81dd","slug":"video-sawan-aaya-sawan-came-brought-swings-grandmother-also-smiled-with-the-children-childhood-was-celebrated-in-the-village-2025-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sawan Aaya: सावन आया, झूले लाया, बच्चों संग दादी भी मुस्कुराई, गांव में झूमा बचपन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan Aaya: सावन आया, झूले लाया, बच्चों संग दादी भी मुस्कुराई, गांव में झूमा बचपन
सावन का महीना आते ही गांवों में फिर से वही पुरानी रौनक लौट आई है। पेड़ों पर पड़े झूलों के साथ बच्चों की मुस्कान भी लौट आई हैं। कस्बे की गलियों में अब फिर से सावन के झूले हवा में झूलते नजर आ रहे हैं।
रविवार को बड़ौत के कस्बा दोघट में बुजुर्ग महिला रोशनी देवी ने अपने पोते जयंत पंवार, अर्जित पंवार, वेदांत पंवार पोती माही पंवार व मोहल्ले के अन्य बच्चों को झूले में झुलाया। बच्चों की खिलखिलाहट और चेहरे की मुस्कुराहट ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। बच्चों को मुस्कुराते देख खुद रोशनी देवी भी खिल उठीं। उन्होंने कहा-हमारे जमाने में भी ऐसे ही झूले पड़ते थे, आज इन बच्चों को झूलते देख मन फिर से बच्चा हो गया।
सावन की फुहारों और हरियाली के बीच झूलों की यह परंपरा गांवों में अब भी जीवंत है, जो न केवल बच्चों को आनंद देती है बल्कि बुजुर्गों के चेहरे पर भी बीते दिनों की यादें और खुशी ले आती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।