{"_id":"6a801b999185e0c4de033faa","slug":"video-the-tricolour-fluttered-proudly-on-independence-day-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को सभी सरकारी, गैर सरकारी, शिक्षण संस्थाओं व अन्य जगहों पर तथा घरों पर भी तिरंगा झंडा शान से फहराया गया। लोगों ने देश के अखंडता एकता के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करने की शपथ ली।
मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने आयुक्त कार्यालय पर झंडा फहराया । अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता के प्रति शपथ दिलाई। अपर आयुक्त प्रशासन राज कुमार द्विवेदी, अपर आयुक्त न्यायिक डा. विश्राम व अपर आयुक्त प्रतिपाल चौहान के अलावा अधिवक्ता गण उपस्थित रहे। इसी प्रकार जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट में झंडा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने देश के अखंडता व एकता की रक्षा की शपथ दिलाई। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सभी अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में झंडा फहराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और बच्चों को देश की स्वतंत्रता के लिए शहीद होने वाले महापुरुषों के बारे में जानकारी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।