{"_id":"69dbb62c88e330b423016c2d","slug":"video-police-apprehend-two-inter-state-vehicle-thieves-three-fortuners-worth-rs180-crore-recovered-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को पकड़ा, 1.80 करोड़ रुपये की तीन फॉर्च्यूनर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को पकड़ा, 1.80 करोड़ रुपये की तीन फॉर्च्यूनर बरामद
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 1.80 करोड़ रुपये मूल्य की तीन फॉर्च्यूनर गाड़ियां बरामद की हैं। आरोपी लग्जरी गाड़ियां चोरी कर उनके चेसिस नंबर बदलकर और फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचते थे। पुलिस को आज मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक अंतर्राज्यीय गिरोह चोरी और फाइनेंस के वाहनों को फर्जी तरीके से इंजन व चेसिस नंबर बदलकर बेच रहा है। सूचना के आधार पर बुढ़ाना-कांधला मार्ग से विज्ञाना मार्ग पर स्थित एक खंडहर में दबिश दी गई। पुलिस टीम ने वहां से आदिल (30 वर्ष, कुलगाम, कश्मीर) और मनीष (32 वर्ष, गाजियाबाद/मेरठ) को गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन फॉर्च्यूनर कारें मिलीं, जिनमें से दो बिना नंबर प्लेट की थीं और एक पर फर्जी नंबर था। इन गाड़ियों के संबंध में दिल्ली के वसंत विहार, फर्श बाजार और लक्ष्मी नगर थानों में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है। गिरोह के सदस्य वाहन चोरी करते हैं, फिर चेसिस नंबर मिटाकर फर्जी नंबर प्लेट और दस्तावेज बनाते हैं। इसके बाद वे ग्राहकों को वाहन बेचकर अवैध लाभ कमाते हैं और आपस में बांट लेते हैं। यह गिरोह विशेष रूप से महंगी फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियों को निशाना बनाता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।