{"_id":"69abf65b18a85399f70c4e50","slug":"video-women-shared-their-views-at-women-dialogue-program-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने साझा किए अपने विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने साझा किए अपने विचार
मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रुड़की रोड स्थित कार्यालय में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं ने भाग लेकर अपने विचार साझा किए।
महिलाओं ने कहा कि आज की महिला शक्ति का प्रतीक है और वह घर और बाहर दोनों जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही है। उत्तर प्रदेश योगासन एसोसिएशन की मंडलीय सचिव अर्चना सिंह और महिला शिक्षक संघ की महामंत्री रश्मि मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक भागीदारी के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
अधिवक्ता अर्चना सिंह ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और समाज को उनके योगदान को सम्मान देना चाहिए।
कार्यक्रम में शिप्रा गुप्ता, भारती साहनी, मधु भार्गव, पूनम गुप्ता, शशि सोबती, योगिता और श्वेता गोयल ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।