{"_id":"69c2928c132d8e963f0d9ab8","slug":"video-co-apprised-students-of-measures-to-protect-themselves-against-cyber-fraud-in-pilibhit-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पाठशाला: पीलीभीत में सीओ सदर ने छात्रों को बताए साइबर ठगी से बचाव के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पाठशाला: पीलीभीत में सीओ सदर ने छात्रों को बताए साइबर ठगी से बचाव के उपाय
Mukesh Kumar
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:03 PM IST
पीलीभीत के स्प्रिंगडेल कॉलेज में मंगलवार को आयोजित पुलिस की पाठशाला में सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने छात्रों के सवालों का जवाब भी दिया। बताया कि साइबर ठगी के दो प्रमुख कारण है लालच और डर। साइबर ठग लुभावने विज्ञापन, लाटरी आदि निकलने की जानकारी देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। लालच में आकर लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं। इसके अलावा परिवार के किसी सदस्य पर पुलिस केस हो जाना, हादसा या अन्य डर दिखाकर साइबर ठगी करते हैं। उन्होंने बच्चों से डिजिटल अरेस्ट के बारे में भी पूछा। बताया कि पुलिस कभी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती। इसके अलावा परिचित बनकर काल करने, ओटीपी आदि का झांसा देकर की जा रही ठगी से बचाव के बारे में बताया। किसी से भी अपनी निजी और बैंक संबंधी जानकारी साझा न करने की सीख दी। पाठशाला में करीब 100 छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।