{"_id":"69ca20e35bb953060204b66d","slug":"video-girl-students-gained-insight-into-police-functioning-in-pilibhit-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: छात्राओं ने समझी पुलिस की कार्यप्रणाली, एफआईआर और विवेचना की प्रक्रिया समझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: छात्राओं ने समझी पुलिस की कार्यप्रणाली, एफआईआर और विवेचना की प्रक्रिया समझी
Mukesh Kumar
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:36 PM IST
Link Copied
पीलीभीत में अमर उजाला के दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत महिला थाना का भ्रमण करने पहुंचीं उपाधि महाविद्यालय के छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली समझी। एफआईआर और विवेचना की प्रक्रिया समझी। महिला थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को सुरक्षा और स्वावलंबन के बारे में बताया। प्रोफेसर डॉ. राखी मिश्रा और कविता के साथ करीब 40 छात्राएं सोमवार सुबह 10: 30 बजे महिला थाना पहुंचीं। कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, हेल्प डेस्क का भ्रमण किया। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया और विवेचना के बारे में जाना। तहरीर लिखने के बारे में जानकारी ली। साथ ही ऑनलाइन एफआईआर के बारे में भी पूछा। महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव के उपाय भी बताए। कहा कि किसी से भी अपनी निजी और बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। लुभावने विज्ञापन और लॉटरी के लालच में न फंसने की सलाह दी। किसी भी अनजान लिंक को ओपन न करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।