{"_id":"67ea74827ff608c9f10f20f8","slug":"video-thousands-of-heads-bowed-to-prayers-on-eid-in-pilibhit-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सजदे में झुके हजारों सिर... पीलीभीत में धूमधाम से मनाई गई ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सजदे में झुके हजारों सिर... पीलीभीत में धूमधाम से मनाई गई ईद
पीलीभीत शहर समेत जिलेभर में सोमवार को ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दी। इसके बाद सेवईयां और अन्य पकवानों से मेहमानों का स्वागत किया। शहर में ईदगाह और जमा मस्जिद में समेत अन्य मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज निर्धारित समय पर पढ़ाई गई। ईदगाह में शाही जामा मस्जिद के इमाम मौलाना इजहार अहमद बरकती ने नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद एक साथ हजारों हाथ दुआओं के लिए उठे। मुल्क की तरक्की और अमन व चैन की दुआ की गई। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।