Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Raebareli News
›
खीरों (रायबरेली): ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) के प्रांतीय अध्यक्ष जीसी चौहान ने व्यापारियों के साथ धरना प्रदर्शन किया।
{"_id":"6a620e551db5ff07ea0f6959","slug":"video-khara-rayabral-oil-idaya-uthayaga-vayapara-madal-cahana-gata-ka-parataya-athhayakashha-jasa-cahana-na-vayaparaya-ka-satha-thharana-paratharashana-kaya-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"खीरों (रायबरेली): ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) के प्रांतीय अध्यक्ष जीसी चौहान ने व्यापारियों के साथ धरना प्रदर्शन किया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरों (रायबरेली): ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) के प्रांतीय अध्यक्ष जीसी चौहान ने व्यापारियों के साथ धरना प्रदर्शन किया।
व्यापारियों की समस्याओं को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर दिया धरना
बीडीओ के आश्वासन के बाद एक घंटे बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन
खीरों (रायबरेली): कस्बा एवं भीतरगांव चौराहा के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) के प्रांतीय अध्यक्ष जीसी चौहान ने व्यापारियों के साथ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
दोपहर करीब एक बजे खीरों ब्लॉक मुख्यालय में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। हल्की बारिश के बीच शुरू हुए धरने की सूचना मिलते ही ब्लॉक परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर खीरों पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे तक चले धरने के बाद खंड विकास अधिकारी डॉ. अंजू रानी वर्मा तथा विद्युत उपकेंद्र खीरों के अवर अभियंता कमल किशोर यादव धरनास्थल पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त कर दिया गया।
ज्ञापन में खीरों चौराहे पर दुकानों के सामने की नालियों की लंबे समय से सफाई न होने, कूड़ा-करकट से पट जाने तथा बिजली विभाग की लापरवाही व उपकरणों के ओवरलोड होने के कारण प्रतिदिन दिन 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने से निर्धारित 18 घंटे विद्युत आपूर्ति न मिलने का मुद्दा उठाया गया।
इसके अलावा दुकानों के सामने की नालियों की सफाई कराकर उन पर ढक्कन रखवाने, चौराहे व आसपास डस्टबिन लगाने, खीरों चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय तथा भीतरगांव चौराहे पर मूत्रालय का निर्माण कराने और व्यापारियों को नियमित 18 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की मांग की गई।
खंड विकास अधिकारी डॉ. अंजू रानी वर्मा ने बताया कि ज्ञापन में उठाई गई मांगों के संबंध में संबंधित विभागों को पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।