Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Raebareli News
›
VIDEO : Raebareli: मंदिर जीर्णोद्धार के लिए खुदाई में मिली ऐतिहासिक मूर्तियां, ग्रामीण बोले- 300 साल पुराना है शिव मंदिर
{"_id":"67a0c81bbb450c97d209d53d","slug":"video-raebareli-mathara-jaranaethathhara-ka-le-khathaii-ma-mal-aitahasaka-marataya-garamanae-bl-300-sal-parana-ha-shava-mathara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Raebareli: मंदिर जीर्णोद्धार के लिए खुदाई में मिली ऐतिहासिक मूर्तियां, ग्रामीण बोले- 300 साल पुराना है शिव मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Raebareli: मंदिर जीर्णोद्धार के लिए खुदाई में मिली ऐतिहासिक मूर्तियां, ग्रामीण बोले- 300 साल पुराना है शिव मंदिर
रायबरेली के डलमऊ तहसील क्षेत्र के सुरसना गांव में स्थित पुराने शिव मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु खुदाई में पुरानी लिपि में लिखी हुई विखंडित मूर्तियां मिली हैं। इन्हें देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि यह मंदिर करीब 300 साल पुराना है। डलमऊ तहसील क्षेत्र के सुरसना गांव में पुराना शिव मंदिर है जहां पर शिवरात्रि के पर्व पर विशाल मेला लगता है।
लोक मंदिर में पूजा अर्चना करते पुराना मंदिर काफी जर्जर हो चुका था जिसका ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों के सहयोग से जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। मंदिर निर्माण के दौरान खुदाई में दूसरी लिपि में लिखी हुई विखंडित पुरानी मूर्तियां मिली जो काफी पुरानी बताई जा रहे हैं। यह मंदिर की खुदाई में लगभग सात फीट नीचे थीं। मंदिर में मिली मूर्तियां किस देवी देवता की हैं। लोग यह भी नहीं बता पा रहे हैं।
मूर्तियों में लिखी हुई लेख किस लिपि की है इसका भी अंदाजा नहीं है पुरानी मूर्तियां मिलने से लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र बहादुर सिंह के साथ गांव के 90 वर्षीय हुकुम सिंह ने बताया कि इस ग्राम सभा के बेसन के लगभग 300 वर्ष पूर्व मिट्टी के बर्तन बनाने वाले समुदाय के लोगों रहते थे और खुदाई के समय पाई गई पुरानी विखंडित मूर्तियां लगभग 300 वर्ष से अधिक पुरानी बताई जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।