{"_id":"67ffb4f646de3154f10454ff","slug":"video-raebareli-oinalina-farada-kara-aaiipael-maca-ma-satata-khalna-val-aarapa-garafatara-40-lkha-ka-lnathana-pakaugdha-2025-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raebareli: ऑनलाइन फ्रॉड कर आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 40 लाख का लेनदेन पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: ऑनलाइन फ्रॉड कर आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 40 लाख का लेनदेन पकड़ा
ऑनलाइन फ्रॉड करके आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं उसके चचेरे भाई समेत पांच आरोपी फरार हैं। पुलिस का दावा है कि यह लोग झांसा देकर बैंक खाता खुलवाते थे। खाते में अपना नंबर लिखाने के साथ एटीएम भी रख लेते थे। इसके बाद पैसों का लेनदेन करते थे। पुलिस कार्यालय स्थित किरण हाल में बुधवार को आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि बछरावां इलाके के पश्चिमगांव निवासी चंद्रप्रकाश ने इचौली गांव निवासी राहुल सिंह उर्फ अभिषेक सिंह उर्फ छोटू और उसके चचेरे भाई सोनू सिंह पर मंगलवार की शाम धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराया था।
एसओजी प्रभारी विजेंद्र शर्मा, कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने टीम के साथ मिनी स्टेडियम इचौली के पास से राहुल सिंह को दबोच लिया।
एएसपी के मुताबिक जांच और पूछताछ में खुलासा हुआ है कि राहुल ने चचेरे भाई सोनू के साथ मिलकर पीडि़त चंद्रप्रकाश का पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुलवाया था। खाते में राहुल ने अपना मोबाइल नंबर डलवा दिया था। एटीएम भी ले लिया था। राहुल ने चंद्रप्रकाश के नाम से कार भी खरीद ली।
पीड़ित के ज्यादा पढ़ा लिखा न होने का फायदा आरोपियों ने उठाया। राहुल और उसके साथी ऑनलाइन फ्रॉड कर आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने का कार्य करते थे। मामले में राहुल के चचेरे भाई सोनू, अनिकेत सिंह, स्वप्निल सोनी, राजकुमार गुप्ता, सलाउद्दीन भी शामिल थे, जिन गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। राहुल के पास से 5510 रुपये की नकदी के अलावा दो मोबाइल, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक कार बरामद की गई है।
आरोपी राहुल ने पूछताछ में बताया कि वह डेरी अन्ना नामक ऑनलाइन वेबसाइट पर महादेव 7255 प्रोफाइल डैशबोर्ड बनाकर टेलीग्राम एप से लोगों से संपर्क कर ऑनलाइन अवैध गेमिंग का संचालन करता है। उसने कुल 11 बैंक खातों का इस्तेमाल कर ग्राहकों के साथ ठगी का कार्य किया है। एएसपी के मुताबिक जांच में पाया गया कि राहुल और उसके साथियों ने 11 बैंक खातों में करीब 40 लाख रुपये का लेनदेन किया है। राहुल के कुछ साथी पुलिस से बचने के लिए दूसरे जनपदों में रहकर इस तरह का कार्य कर रहे हैं।
राहुल ने बनवा रखे हैं दो आधार कार्ड
एएसपी के मुताबिक जांच में पाया गया है कि आरोपी राहुल ने दो आधार कार्ड बनवा रखे हैं। एक आधार कार्ड उसने राहुल, जबकि दूसरा आधार कार्ड अभिषेक के नाम से बनवा रखा है। राहुल के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के बाद इस प्रकरण से जुड़ी कई अह्म जानकारी सामने आ सकेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।