{"_id":"6a7b0b0864761f9ba50afbf7","slug":"video-rayabral-aathhara-kathara-bugdhha-lkana-bthana-oura-pana-ka-savathha-naha-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: आधार केंद्र बढ़े लेकिन बैठने और पानी की सुविधा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: आधार केंद्र बढ़े लेकिन बैठने और पानी की सुविधा नहीं
रायबरेली: कस्बे और आसपास के क्षेत्र में आठ केंद्रों पर आधार कार्ड बनवाने और संशोधन की सुविधा मिलने से लोगों को राहत मिली है। केंद्रों की संख्या बढ़ने से भीड़ भी पहले की अपेक्षा कम हुई है। इसके बावजूद कई केंद्रों पर जरूरी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। आधार संशोधन कराने आने वाले लोगों के लिए समुचित बैठने की व्यवस्था नहीं है। पेयजल की सुविधा भी कई केंद्रों पर पर्याप्त नहीं है। ऐसे में लोगों को अपनी बारी के इंतजार में परिसर के आसपास खड़े रहना पड़ता है। दूर दराज के गांवों से आने वाले लोगों को इससे अधिक परेशानी होती है। लोगों के मुताबिक पहले आधार बनवाने या संशोधन के लिए टोकन लेने में लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब केंद्रों की संख्या बढ़ने से उसी दिन काम होने की संभावना बढ़ी है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। डाकघर में आधार सेवा केंद्र संचालित है।
इसके अलावा परिसर में बीएसएनएल की ओर से भी केंद्र बनाया गया है। ब्लॉक कार्यालय परिसर, ब्लॉक संसाधन केंद्र, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूनियन बैंक शाखा और दो सीएससी केंद्रों पर भी आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध हैं। ब्लॉक परिसर स्थित आधार संशोधन केंद्र पर पहुंचे लोगों ने बताया कि केंद्र बढ़ने से भीड़ कम हुई है, लेकिन बैठने और पेयजल की व्यवस्था बेहतर किए जाने की जरूरत है। लोगों ने संबंधित विभाग से केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।