{"_id":"67e2a8144202de347700bd0d","slug":"video-rayabral-ma-cara-na-tha-ghara-ka-bnaya-nashana-nagatha-samata-sata-lkha-ka-mal-kaya-para-2025-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रायबरेली में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, नगदी समेत सात लाख का माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रायबरेली में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, नगदी समेत सात लाख का माल किया पार
यूपी के रायबरेली में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे। डेढ़ लाख की नगदी और जेवरात समेत लगभग सात लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना सलोन कोतवाली क्षेत्र के तरैया व पूरे खीली मजरे रोहनिया गांव की है। गांव निवासी रवीन्द्र कुमार पेशे से किसान हैं। वह सोमवार की रात परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। रात में चोर उनके दूसरे कमरे की दीवाल में सेंध काटकर अंदर घुसे और आलमारी में रखे 40 हजार रुपए व ढाई लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। ताला व बक्शा खेत में फेंक दिया। वहीं पूरे खीली गांव के सुरेश कुमार के घर में उसके बेटे सरवन कुमार के कमरे में सेंध काटी गई। बेटा शहर में मजदूरी करता है और बहू मायके गई थी। कमरे में कोई नही था। मौका पाकर चोरों ने एक लाख रुपये की नकदी व लगभग तीन लाख रुपये के जेवरात उठा ले गए। सुबह घरों में सामान बिखरा देखा तो घरवालों को जानकारी हुई। खोजबीन में बक्शा व पकड़े खेत में मिले हैं। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना की जांच की है। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।