{"_id":"6986fcbfb4262fc8a3076957","slug":"video-rayabral-ma-esaaaiiaara-ma-60-paratashata-natasa-ka-sanavaii-para-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में एसआईआर में 60 प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में एसआईआर में 60 प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई पूरी
यूपी के रायबरेली में सरेनी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अब तक करीब 60 प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई पूरी कर ली गई है। ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ गगनदीप सिंह के नेतृत्व में किया गया। सरेनी विधानसभा क्षेत्र में 35328 ऐसे मतदाता थे, जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी थी। इन सभी को नोटिस जारी की गई थी।
सुनवाई के दौरान मतदाताओं के भौतिक पते का सत्यापन किया गया। सत्यापन के बाद उन्हें उनके सही मतदान क्षेत्र से जोड़ा गया। अधिकारियों के अनुसार अब तक लगभग 60 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की समस्या का समाधान कर लिया गया है। बीडीओ गगनदीप सिंह ने बताया कि सुनवाई की प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार चल रही है। शेष नोटिसों की सुनवाई भी शीघ्र पूरी कर ली जाएगी।
पुनरीक्षण के दौरान 63,408 मतदाता स्थानांतरित, अनुपस्थित या मृत (एएसडी) श्रेणी में चिन्हित किए गए थे। नोटिसों की सुनवाई में कुछ मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध न होने के कारण असुविधा भी हुई। नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी मामलों की सुनवाई की जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।