{"_id":"69da05770b6654435c0a4d19","slug":"video-rayabral-ma-naha-thama-raha-gasa-saldara-ka-kallta-ejasaya-para-lga-raha-katara-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में नहीं थम रही गैस सिलिंडर की किल्लत, एजेंसियों पर लग रहीं कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में नहीं थम रही गैस सिलिंडर की किल्लत, एजेंसियों पर लग रहीं कतारें
यूपी के रायबरेली में शहर हो या गांव, गैस सिलिंडर की किल्लत थम नहीं रही है। सुबह से ही लोग गैस एजेंसियों के बाहर लाइन लगाने को मजबूर हैं। लोग आ नहीं रहा है तो साथ ही ई-केवाईसी और बुकिंग का झमेला अलग से है। लो सारे कामकाज छोड़कर सिलिंडर के लिए तपती दोपहर में लू के थपेड़े सहन कर रहे हैं। लालगंज की दोनों गैस एजेंसियों पर शनिवार को भी उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। हालांकि पिछले दिनों की तुलना में भीड़ कुछ कम रही। घोसियाना मोहल्ला स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर सुबह से उपभोक्ता पहुंचने लगे। करीब 10:15 बजे गेट खुलते ही बाहर खड़ी भीड़ अंदर घुस गई।कर्मचारियों ने व्यवस्था संभाली और लोगों को बाहर कर लाइन में लगाया। इसके बाद उपभोक्ता पंक्ति में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। इस दौरान महिलाओं की संख्या भी पुरुषों के बराबर रही। सभी को सिलेंडर लेने के लिए टोकन का इंतजार करना पड़ा। बाईपास रोड स्थित एचपी गैस एजेंसी पर भी इसी तरह की स्थिति रही। यहां भी उपभोक्ता लाइन में लगे नजर आए। लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए। भीड़ को देखते हुए एजेंसियों पर पहले की तरह पुलिसकर्मी तैनात रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।