{"_id":"693ab1d5a5968622c50d9f65","slug":"video-rayabral-ma-samarata-matara-lgana-ka-btha-eka-thana-ka-bl-aaya-42434-sathhara-ka-le-cakakara-lga-raha-paugdhata-2025-12-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में स्मार्ट मीटर लगने के बाद एक दिन का बिल आया 42,434, सुधार के लिए चक्कर लगी रही पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में स्मार्ट मीटर लगने के बाद एक दिन का बिल आया 42,434, सुधार के लिए चक्कर लगी रही पीड़िता
रायबरेली में खीरो क्षेत्र में बिजली बिल राहत योजना का लाभ लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए सर्वर परेशानी का सबब बन रहा है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद अधिक बिल आने व जमा करते समय सर्वर की कमी से लंबी लाइनों में लगने के बाद भी बिल नहीं जमा होने से नाराज उपभोक्ता घर वापस जाने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं ने अधिक बिल आने वाले बिल संसोधन कराने व बिल जमा करते समय आ रही सर्वर की दिक्कत को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।
विद्युत उपकेंद्र खीरो में बिल में संसोधन कराने पहुंची लक्ष्मी खेड़ा की अनीता ने बताया कि मैंने अपने घर मे लगे मीटर के जम्प करने की शिकायत करते हुए चेक मीटर लगवाने की मांग कर उसका शुल्क जमा कर दिया। विभाग ने बिना चेक मीटर लगाए मेरा मीटर बदल दिया। इसके बाद बीती 22 नवम्बर को हमारे रजिस्टर्ड मोबाइल में 8507.81 रुपये के बिल का मैसेज आया। लेकिन, अगले दिन 23 नवम्बर को पुनः हमारे पास 52942 रुपये बकाए का मैसेज आ गया। तब से मैं अपना बिल ठीक कराने के लिए विभाग के चक्कर लगा रही हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।