{"_id":"68734d06a5c006535906d505","slug":"video-rayabral-ma-valya-ka-btha-ghara-sa-cara-kama-taka-thara-hae-sakal-abhabhavaka-bcaca-ka-bhajana-ma-dara-raha-2025-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में विलय के बाद घर से चार किमी तक दूर हुए स्कूल, अभिभावक बच्चों को भेजने में डर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में विलय के बाद घर से चार किमी तक दूर हुए स्कूल, अभिभावक बच्चों को भेजने में डर रहे
यूपी के रायबरेली में सतांव विकास क्षेत्र में 13 विद्यालयों का विलय किया गया है। विलय के बाद कई गावों के बच्चों के लिए विद्यालय तीन से चार किमी तक दूर हो गए। रास्ते में हाईवे भी पड़ता है। हाईवे पर तेज रफ्तार में फर्राटा भर रहे छोटे-बड़े वाहन, जंगल में खतरनाक जीव-जंतु और नहर-नाला पड़ने से अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अभिभावक उन्हें स्कूल नहीं भेजना चाहते हैं।
सतांव विकास क्षेत्र में 88 प्राथमिक, 19 उच्च प्राथमिक व 16 कंपोजिट यानी 123 स्कूल संचालित थे। इनमें पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की संख्या 12174 है। कम छात्र संख्या वाले 13 प्राथमिक विद्यालयों का विलय दूसरे स्कूल में किया गया है। इनमें पूरे तिवारी, शाहपुर सिंगरिया, शिवमंगल खेड़ा, रसूलपुर गुंडा, पूरे उम्मेद, बरगदिहा, देदौर-द्वितीय, पूरे कछवाहन, लोहरामऊ, सरवा नौबती, चंदौली, अहमदपुर और बखरी शामिल हैं।
ग्राम प्रधान विश्वनाथ कहते हैं कि स्कूल की दूरी अधिक करना उचित नहीं है। अगर, विलय करना है तो नजदीकी स्कूल में किया जाए। विद्यालय प्रबंध समिति की पदाधिकारी सीमा कहती हैं कि विलय से आने वाली दिक्कतों से अधिकारियों को अवगत करा दिया है। शिक्षक नेता चंद्रमणि वाजपेयी का कहना है कि छोटे बच्चे बहुत अधिक दूर हाईवे, जंगल या नहर पार करके नहीं जा सकते हैं। विलय से रसोइयों को भी दिक्कतें आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।