{"_id":"6a38ef3e14c60b743204cd67","slug":"video-upakashha-ka-shakara-nahasatha-halta-satashana-savathhao-ka-abhava-ma-yataraya-ka-bugdhha-mashakal-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"उपेक्षा का शिकार निहस्था हाल्ट स्टेशन, सुविधाओं के अभाव में यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपेक्षा का शिकार निहस्था हाल्ट स्टेशन, सुविधाओं के अभाव में यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
उपेक्षा का शिकार निहस्था हाल्ट स्टेशन, सुविधाओं के अभाव में यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
खीरों (रायबरेली)। विकास खंड खीरो के अंतर्गत स्थित निहस्था हाल्ट रेलवे स्टेशन इन दिनों बदहाल व्यवस्थाओं के कारण यात्रियों की परेशानी का केंद्र बना हुआ है। कभी क्षेत्र के खिलाड़ियों और ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पर स्थापित यह हाल्ट स्टेशन आज मूलभूत सुविधाओं के अभाव में अपनी पहचान खोता नजर आ रहा है। प्लेटफार्म पर उगी कंटीली झाड़ियां, टूटी हुई सीमेंट की बेंचें, खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंडपंप तथा जर्जर टीन शेड यात्रियों को भारी असुविधा झेलने पर मजबूर कर रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, एक समय ऐसा था जब निहस्था क्षेत्र के वॉलीबॉल खिलाड़ियों को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए करीब 10 किलोमीटर दूर लालगंज रेलवे स्टेशन तक जाना पड़ता था। प्रतियोगिताओं से लौटने के बाद देर रात लालगंज स्टेशन पर उतरकर उन्हें पैदल घर पहुंचना पड़ता था या फिर रात स्टेशन पर ही गुजारनी पड़ती थी। क्षेत्र के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक से सम्मान प्राप्त किया। इसी दौरान उन्होंने अपनी आवागमन की समस्या उच्च स्तर पर रखी, जिसके बाद निहस्था में हाल्ट स्टेशन की स्थापना की गई।
स्टेशन बनने के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म, पेयजल व्यवस्था, टीन शेड, बैठने के लिए बेंचें तथा टिकट बिक्री की व्यवस्था की गई थी। स्थानीय स्तर पर टिकट विक्रेता की भी नियुक्ति की गई थी, जो ट्रेनों के निर्धारित समय से पहले यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराता था। लेकिन समय बीतने के साथ रेलवे विभाग का ध्यान इस स्टेशन से हटता चला गया और सुविधाएं धीरे-धीरे जर्जर होती चली गईं।
वर्तमान में प्लेटफार्म और उसके आसपास झाड़ियां उग आई हैं। यात्रियों के बैठने के लिए लगी अधिकांश बेंचें टूट चुकी हैं। बरसात और तेज धूप से बचाव के लिए बनाया गया टीन शेड भी बदहाल स्थिति में है। वहीं पेयजल के लिए लगा इंडिया मार्का हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा हुआ है, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों और नियमित यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से स्टेशन की मरम्मत कराकर मूलभूत सुविधाएं बहाल करने तथा स्टेशन के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग की है।
इस संबंध में पूछे जाने पर रेलवे के आईओडब्ल्यू उन्नाव शैलेन्द्र ने बताया कि निहस्था हाल्ट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एवं आसपास उगी झाड़ियों की जल्द सफाई कराकर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि निहस्था हाल्ट को उच्चीकृत करने के लिए विभागीय उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा। इसके तहत दोनों ओर प्लेटफार्म का निर्माण , यात्रियों के रुकने और बैठने की बेहतर ब्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुबिधाये विकसित की जाएगी , जिससे क्षेत्र के यात्रियों को आधुनिक व बेहतर रेलवे सुविधाओ का लाभ मिल सकेगा ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।