{"_id":"69f5b7ff619a45023b0c4b9b","slug":"video-video-kamarashayal-saldara-mahaga-hana-sa-hatal-thal-karabra-para-bugdhha-thabva-2026-05-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कॉमर्शियल सिलिंडर महंगा होने से होटल-ठेला कारोबार पर बढ़ा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कॉमर्शियल सिलिंडर महंगा होने से होटल-ठेला कारोबार पर बढ़ा दबाव
कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत बढ़ने से कस्बे में खानपान का कारोबार प्रभावित होने लगा है। होटल, ढाबा और ठेला संचालकों के सामने खर्च बढ़ गया है। कई छोटे दुकानदार पहले ही काम समेट चुके हैं। पहले जो कॉमर्शियल सिलेंडर 2260 रुपये में मिलता था अब वही 3199.50 रुपये प्रति सिलिंडर हो गया है। अचानक हुई इस बढ़ोतरी ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है।
नगर के फास्ट फूड संचालक आशीष कुमार ने बताया कि पिछले एक माह से गैस महंगी होने के कारण बिक्री पर असर पड़ा है। अब दाम और बढ़ने से कमाई और घटेगी। होटल व्यवसायी विनय कुमार ने कहा कि गैस की किल्लत से काम पहले ही प्रभावित था। अब नई कीमतों से स्थिति और कठिन हो गई है।
कैटरिंग व्यवसाय पर भी असर साफ दिख रहा है। कैटरर मयंक शुक्ला ने बताया कि मई माह में करीब छह कार्यक्रम बुक हैं। बुकिंग पुराने रेट पर तय हुई थी। अब सिलिंडर महंगा होने से लागत बढ़ गई है। ग्राहक को नए दाम समझाना मुश्किल हो रहा है। उधर शादी विवाह वाले परिवार भी परेशान हैं। नगर निवासी शिव मनोहर ने बताया कि उनकी बेटी की शादी अगले सप्ताह है। कारीगर ने छह कॉमर्शियल सिलिंडर मांगे हैं। कीमत बढ़ने से खर्च और बढ़ गया है।
एचपी गैस एजेंसी के प्रबंधक नईम ने बताया कि एजेंसी में 50 से 60 कॉमर्शियल कनेक्शन हैं। जरूरत के अनुसार सिलिंडर दिए जा रहे हैं। उन्होंने माना कि कीमत बढ़ने से कारोबार पर असर पड़ेगा। कुल मिलाकर महंगे सिलिंडर ने छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े आयोजनों तक सबकी चिंता बढ़ा दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।