{"_id":"69846ae1350ddf173f02b625","slug":"video-video-ovarabraja-ka-maramamata-karaya-thhama-lga-hata-parashana-faravara-maha-ma-kama-para-karana-ka-tha-thava-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ओवरब्रिज का मरम्मत कार्य धीमा, लोग होते परेशान, फरवरी माह में काम पूरा कराने का था दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ओवरब्रिज का मरम्मत कार्य धीमा, लोग होते परेशान, फरवरी माह में काम पूरा कराने का था दावा
गल्ला मंडी स्थित क्षतिग्रस्त ओवरब्रिज का मरम्मत कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। यह हाल तब है, जब अफसरों ने फरवरी माह में मरम्मत कार्य पूरा कराकर आवागमन संचालित करने का दावा किया था। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शहर आने-जाने के लिए लोगों को 10 किमी का सफर तय करना पड़ रहा है।
जहानाबाद चौकी से रतापुर चौराहा जाने वाले मार्ग पर गल्ला मंडी के पास सेतु निगम ने साल 2011 में ओवरब्रिज का निर्माण कराया था। दो साल पहले ओवरब्रिज के रखरखाव की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई थी। 17 अगस्त 2025 को ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया। सरिया बाहर आ गई और सड़क भी धंस गई थी। इसके बाद ओवरब्रिज से आवागमन रोक दिया गया। कई बार लोक निर्माण और सेतु निगम के अफसरों ने जांच की। जांच में गर्डर और एक पिलर (खंभा) के अलावा कई जगह छत जर्जर मिली थी। लंबी खींचतान के बाद सेतु निगम ने जनवरी 2026 में गल्ला मंडी स्थित ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य शुरू कराया था। मरम्मत कार्य पर एक करोड़ 35 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं।
मनोज कुमार ने बताया कि पुल पर आवागमन बंद होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबा चक्कर लगाकर शहर तक आना पड़ता है। होटल संचालन शिवपाल ने बताया कि उनके व्यापार पर असर पड़ा है। पहले जब पुल चालू था तो लोग होटल में आते थे। अब ग्राहकों की संख्या कम हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।