{"_id":"69fd924e3b0121861c0807db","slug":"video-video-rayabral-ma-aabdakara-ka-paratama-kashhatagarasata-garamanae-ma-aakarasha-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रायबरेली में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रायबरेली में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश
रायबरेली में हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अजमतउल्लागंज स्थित पंडित के पूरवा गांव में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।
उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार और थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। प्रशासन ने ग्रामीणों को बताया कि जो प्रतिमा क्षतिग्रस्त हुई है, उसे पुनः सही करवाकर स्थापित किया जाएगा।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। फिलहाल, घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।