{"_id":"6abd02a5d4b5e1e3f101950d","slug":"video-video-rayabral-ma-akhaugdha-ma-pahalvana-ka-bca-hae-45-makabl-naeda-ka-aakasha-bna-thagal-kasara-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में अखाड़े में पहलवानों के बीच हुए 45 मुकाबले, नोएडा के आकाश बने दंगल केसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में अखाड़े में पहलवानों के बीच हुए 45 मुकाबले, नोएडा के आकाश बने दंगल केसरी
ब्लॉक क्षेत्र के दुकनहा गांव में मंगलवार की शाम बाबा केवलदास कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न जिलों से पहुंचे करीब 80 पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 45 मुकाबले आयोजित किए गए।
फाइनल मुकाबला नोएडा के आकाश यादव और रायबरेली के ऋषि के बीच हुआ। आकाश यादव ने ऋषि को पटखनी देकर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम किया। प्रधान प्रतिनिधि राम बरन साहू और दिलीप यादव ने विजेता पहलवान को खिताब व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। गोरखपुर के राम नारायण यादव और लखनऊ के कमांडो के मुकाबले मुख्य आकर्षण रहे।
लखनऊ के योगेंद्र और गोंडा के पंकज के बीच करीब 25 मिनट तक चला मुकाबला बराबरी पर छूटा, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह रहा। प्रतियोगिता में नोएडा, गोरखपुर, फैजाबाद, अलीगढ़, बहराइच, उन्नाव, फतेहपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, महराजगंज, रायबरेली, गोंडा, हाथरस और बांदा समेत कई जिलों के पहलवान शामिल हुए। लखनऊ के नासिर फौजी ने नोएडा के भूरा पहलवान को हराया। सिंघोरतारा के बादल ने कानपुर के अनिल को पटखनी दी। उन्नाव के विश्वजीत ने गोरखपुर के ओम प्रकाश को पराजित किया। उन्नाव के बालचंद्र ने कानपुर के सलमान को हराया। दिलीप यादव, धुन्नी सिंह, राधेश्याम यादव और अन्य ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।