{"_id":"69fd8fd51de7d6c08e041997","slug":"video-video-rayabral-ma-gaha-kharatha-ka-bugdhha-rafatara-kasana-kathara-para-pahaca-raha-upaja-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रायबरेली में गेहूं खरीद की बढ़ी रफ्तार, किसान केंद्रों पर पहुंचा रहे उपज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रायबरेली में गेहूं खरीद की बढ़ी रफ्तार, किसान केंद्रों पर पहुंचा रहे उपज
तहसील क्षेत्र में गेहूं खरीद ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक पांच राजकीय क्रय केंद्रों पर 128 किसानों से कुल 5304 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। मौसम साफ होते ही खरीद में तेजी आई है। किसान अपनी उपज लेकर केंद्रों तक पहुंच रहे हैं।
नवीन कृषि मंडी परिसर स्थित खाद्य एवं विपणन विभाग के क्रय केंद्र संख्या एक पर 1303 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। वहीं क्रय केंद्र संख्या दो पर 1357 कुंतल गेहूं खरीदा गया। मंडी परिसर के ही एक अन्य क्रय केंद्र पर 36 किसानों से 1155 क्विंटल गेहूं की खरीद दर्ज की गई।
पीसीयू के इब्राहिमपुर क्रय केंद्र पर 800 कुंतल गेहूं खरीदा गया। खीरों क्रय केंद्र पर 18 किसानों से 789 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। सभी केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। किसानों ने इस बार की फसल को संतोषजनक बताया।
गौरा रुपई गांव के किसान मुकेश त्रिवेदी और सनद द्विवेदी ने कहा कि इस बार गेहूं की पैदावार ठीक रही है। कटाई के समय मौसम जरूर खराब हुआ लेकिन क्षेत्र में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
सातनपुर गांव के किसान दुर्गा शंकर ने बताया कि सरकार की ओर से खोले गए क्रय केंद्रों से उन्हें सुविधा मिली। गेहूं बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।
खाद्य एवं विपणन विभाग के क्रय केंद्र संख्या एक के प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि अब मौसम साफ हो चुका है। किसान गेहूं सुखाकर केंद्र पर ला रहे हैं। इससे खरीद गति पकड़ चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।