{"_id":"69f0ba3cb1bb595b8b0a2329","slug":"video-video-rayabral-ma-parabhara-matara-rakasha-sacana-na-ka-kanana-vayavasatha-oura-vakasa-karaya-ka-samakashha-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा
रायबरेली के प्रभारी व सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग मंत्री जनपद राकेश सचान ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कानून और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ आमजनों तक पहुंचाया जाए।
इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गर्मी को देखते हुए लोगों को लू से बचाया जाए। गोशाओं में गोवंशों के लिए हरे चारे, छाया, भूसा आदि के बंदोबस्त किए जाएं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अधिक से अधिक जोड़ों का रजिस्ट्रेशन कराकर कराएं।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने का काम समय से पूरा हो। किसानों को सिंचाई के लिए नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। रोस्टर के अनुसार बिजली की आपूर्ति की जाए। जले ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदला जाए।
सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत के काम को समय से पूरा कराकर आवागमन को सुचारू रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि माह मई तक कार्य योजना तैयार कर अक्टूबर एवं नंबर तक कार्यों को नियमानुसार पूर्ण कराएं।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, डीएम सरनीत कौर ब्रोका, एसपी रविकुमार, सीडीओ अंजूलता, सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा, एडीएम अमृता सिंह, एएसपी आलोक सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ऐ मौलाना , बाहर जाओ, मीडिया से बात हो रही है...
जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को मीडिया से बात करने के दौरान प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कांग्रेस और सपा को खरी खोटी सुनाई। इस दौरान कुर्सी पर बैठे एक मुस्लिम कार्यकर्ता की ओर ध्यान देते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा- ऐ मौलाना बाहर जाओ, मीडिया से बात हो रही है।
मंत्री की बात सुनकर मुस्लिम व्यक्ति कमरे से बाहर चला गया। प्रभारी मंत्री ने सपा और कांग्रेस के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद ही विकास का पहिया तेजी से बढ़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।