{"_id":"69ac2567f4fd8f004a0b11d5","slug":"video-video-sapa-sacava-ka-byana-bhajapa-sanatana-varathha-oura-shakaracaraya-ka-kara-raha-apamana-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सपा सचिव का बयानः भाजपा सनातन विरोधी और शंकराचार्य का कर रही अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सपा सचिव का बयानः भाजपा सनातन विरोधी और शंकराचार्य का कर रही अपमान
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा को सनातन विरोधी करार दिया। विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने शांकराचार्य का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सनातन धर्म के सिद्धांतों की अवहेलना कर रही है। सपा नेता ने पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज को समाजवादी पार्टी के साथ बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह समाज सपा के साथ मजबूती से खड़ा है। विश्वकर्मा ने दावा किया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव बाद प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। राम आसरे विश्वकर्मा यहां सपा नेता शशिकांत शर्मा के होली मिलन कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान अपनी पार्टी की नीतियों का भी जिक्र किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।