{"_id":"69c27547193257c6a80c5d80","slug":"video-video-taja-rafatara-dapara-ka-takakara-sa-ii-rakasha-calka-ka-mata-mahal-gabhara-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: तेज रफ्तार डंपर की टककर से ई-रिक्शा चालक की मौत, महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: तेज रफ्तार डंपर की टककर से ई-रिक्शा चालक की मौत, महिला गंभीर
लालगंज (रायबरेली)। राष्ट्रीय राजमार्ग 232 पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। मधुकरपुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किशोर चालक की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मधुकरपुर निवासी देवा (17) पुत्र संतोष रोज की तरह सुबह अपने ई-रिक्शा से सब्जी लेकर नवीन कृषि मंडी लालगंज जा रहा था। जैसे ही वह गांव के पास सड़क पर चढ़ा, रायबरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा उछलकर दूर जा गिरा।
हादसे के समय पास में खड़ी गांव की ही सुनीता (40) पत्नी रोहितलाल भी इसकी चपेट में आ गईं। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।टक्कर के बाद ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उस पर लदी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं। मौके पर अफरा तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को फौरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान देवा ने दम तोड़ दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। देवा परिवार का सहारा था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। वह ई-रिक्शा चलाकर और सब्जी बेचकर घर का खर्च उठाता था। हादसे के बाद मां शशिकला, दादी सुखरानी और बहनों विनीता प्रियंका अंतिमा का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।