{"_id":"69b6af81d0697437bc0ab29a","slug":"video-video-yajasa-kanana-sa-savaranae-ka-bha-fayatha-parava-kabnata-matara-savama-parasatha-maraya-na-thaya-byana-2026-03-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: यूजीसी कानून से सवर्णों को भी फायदा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: यूजीसी कानून से सवर्णों को भी फायदा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया बयान
महामाया एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा विद्यालय का वार्षिक उत्सव मनाया गया मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने शिरकत की कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए राजस्थानी गीत पर विद्यालय की छात्राओं ने खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया विद्यालय की छात्राओं के द्वारा मेरे मालिक मेरे आका ने कहा अपने मां बाप का दिल ना दुखाना कव्वाली गीत प्रस्तुत किया नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा नृत्य गीत प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांशीराम की मूर्ति पर माला अर्पण किया और बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मान्यवर कांशीराम दलितों पिछड़ों एवं शोषितों के मसीहा रहे हैं दलितों के उत्थान के लिए उन्होंने संघर्ष किया बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा ज्योतिबा राव फूले एवं सावित्री बाई फूले ने ही महिलाओं को पढ़ने का अधिकार मिला, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने दलितों पिछड़ों को संविधान बी जगह देकर रक्षा की। यूजीसी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग अभी तक मोदी का बखान कर रहे थे यूजीसी कानून आने के बाद वही अब मोदी को सवर्ण विरोधी बता रहे हैं जबकि इस कानून से दलित एवं पिछड़ों के सम्मान के साथ ही स्वर्णों को भी फायदा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि वह यूजीसी के समर्थन के लिए आगामी 17 मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर पर एक कार्यक्रम भी करेंगे। उन्होंने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की उपलब्धियां भी गिनाई। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव ने प्रबंधिका शिवा मौर्य की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय स्थापित करके उन्होंने पिछड़े क्षेत्र के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य किया है कार्यक्रम को लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रवीकांत एवं न्यू आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक बाबू किशोरी लाल यादव ने भी संबोधित किया।
महामाया एजुकेशन ट्रस्ट की प्रबंधिका शिवा मौर्या के द्वारा सम्मानित किया एवं शिक्षकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया इस मौके पर अपनी जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चंद्र लहरी, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मौर्या प्राचार्य मान्यवर काशीराम महाविद्यालय शिव भवन उत्कृष्ट मौर्य पूर्व सांसद बदायूं संघमित्रा मौर्य संजय मौर्य दिलीप मौर्य जीत लाल मौर्य सहित बड़ी संख्या में अभिभावक छात्र, छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम को संचालन रामनरेश पाल ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।