{"_id":"6809d65af13293986a05cb61","slug":"video-condolence-on-the-death-of-27-tourists-in-pahalgam-rally-held-demanding-strict-action-against-terrorists-2025-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पहलगाम में 27 पर्यटकों की मौत पर शोक, रैली निकालकर आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलगाम में 27 पर्यटकों की मौत पर शोक, रैली निकालकर आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
डिंपल सिरोही
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:42 AM IST
Link Copied
सहारनपुर के बड़गांव कस्बे में दिव्या पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले 27 पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के बाद कस्बे में रैली निकालकर भारत सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने की मांग की गई है।
पहलगाम में आतंकियों द्वारा निहत्थे पर्यटकों से धर्म पूछकर गोलियां बरसाते हुए मौत के घाट उतारने वाले मामले को लेकर पूरे देश में गुस्से और दुःख का माहौल हैं। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए बृहस्पतिवार सुबह दिव्या पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा इसके बाद हाथों में दफ्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए कस्बे में एक विशाल रैली निकाली गई।
विद्यालय में आयोजित प्रार्थना सभा में विचार व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्या जीवा तोमर ने कहा कि इस घटना ने पूरे देश के जन मानस को झकझोर कर रख दिया हैं। हर व्यक्ति अपने आप को बहुत कष्ट में महसूस कर रहा हैं परंतु यह ध्यान रखना चाहिए कि ऐसे समय में एक जुटता ही दुश्मनों के हौसले परास्त कर सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।