{"_id":"6891dd1a94bc2062b50ae135","slug":"video-saharanpur-dm-inspects-construction-at-medical-college-flags-slow-progress-and-flaws-2025-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"DM ने जताई नाराज़गी: मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार और खामियों पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DM ने जताई नाराज़गी: मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार और खामियों पर जताई चिंता
डिंपल सिरोही
Updated Tue, 05 Aug 2025 03:59 PM IST
सहारनपुर।
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माणाधीन ऑडिटोरियम में कई खामियां पाई गईं, जिस पर उन्होंने नाराज़गी जताई। डीएम ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सख़्त लहज़े में कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय पर और गुणवत्ता के साथ दुरुस्त की जाएं।
इसके अलावा, क्रिटिकल केयर यूनिट में निर्माण कार्य की रफ्तार बेहद धीमी मिली, जिस पर उन्होंने नोडल अधिकारी को समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े इन कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान डीएम 60 बेड वाले नर्सिंग कॉलेज भी पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता पर संतोष जताया और टीम को धन्यवाद भी दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।