{"_id":"69d364b6e6472d9f640e4584","slug":"video-saharanpur-two-day-cluster-level-chess-tournament-begins-39-students-participate-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: संकुल स्तर की दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता शुरू, 39 छात्रों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: संकुल स्तर की दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता शुरू, 39 छात्रों ने लिया भाग
सहारनपुर में पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सहारनपुर में हरिद्वार संकुल स्तरीय दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। यह प्रतियोगिता 6 और 7 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता में हरिद्वार संकुल के विभिन्न नवोदय विद्यालयों से आए 25 छात्र और 14 छात्राओं सहित कुल 39 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का समन्वय एवं संयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग से महेंद्री चौधरी और ए.पी. मिश्रा द्वारा किया जा रहा है।
विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार गौतम ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता से चयनित छात्र 14, 17 और 19 आयु वर्ग में संभाग स्तर की प्रतियोगिता के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय फतेहपुर में भाग लेंगे।
विद्यालय की उप प्राचार्या अंजलि ध्यानी ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से अप्रैल माह में सभी नवोदय विद्यालयों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय सहारनपुर को शतरंज प्रतियोगिता आयोजित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।