{"_id":"67f63524992d3d492f0fe4f4","slug":"video-shri-balaji-birth-anniversary-started-with-prabhatpheri-in-saharanpur-welcomed-with-flower-shower-2025-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सहारपनपुर में प्रभातफेरी से हुआ श्री बालाजी जन्मोत्सव का शुभारंभ, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सहारपनपुर में प्रभातफेरी से हुआ श्री बालाजी जन्मोत्सव का शुभारंभ, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
डिंपल सिरोही
Updated Wed, 09 Apr 2025 02:21 PM IST
Link Copied
सहारनपुर के गंगोह में श्री बालाजी जन्मोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति और उल्लस के साथ नगर में प्रभातफेरी निकालकर किया गया। बडी संख्या में महिला पुरूष श्रद्धालु शामिल हुए। अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ।
श्री बालाजी धाम सेवा समिति के तत्वावधान में मोहल्ला ईशरा स्थित श्री शिव दुर्गा भवनेश्वरी देवी पंचायती मंदिर से दिव्य ज्योति प्रज्ज्वलित कर प्रभात फेरी को रवाना किया गया। बैंड बाजे के साथ निकाली गई प्रभात फेरी में बडी संख्या में शामिल श्रद्धालु धर्मध्वजा लेकर चल रहे थे। प्रभात फेरी नगर के विभिन्न मोहल्लों और मार्गाे से होती हुई वापस पहुंचकर सम्पन्न हुई। होली चौक पर जनकल्याण यज्ञ एवं मंदिर पर आरती उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। यज्ञ में बसंत शर्मा और राजेश नामदेव यजमान रहे। दीपक मित्तल और सुभाषचंद गर्ग ने श्री बालाजी महाराज की चोला वस्त्र अर्पण एवं श्रंगार सेवा की। मंदिर में प्रदीप गोयल एवं अर्पित गोयल द्वारा 108 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। प्रभात फेरी में संस्था अध्यक्ष अशोक गोयल, प्रवीण गुप्ता, राकेश गोयल, शानू गर्ग, आशीष गोयल, मामचंद, नितिन गर्ग, सतीश सिंघल, सचिन गर्ग, अंकित, शगुन गोयल, शालू कश्यप आदि शामिल रहे। बृहस्पतिवार को मोहल्ला कानून गोयान में होली चौक पर भंडारा होगा। उधर, पवित्र ककराली सरोवर किनारे स्थित श्री बालाजी धाम से 10 अप्रैल को भव्य मंगल ध्वज यात्रा निकलेगी और 12 अप्रैल को भव्य जागरण होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।