{"_id":"6a33bf47a7f8b1b307080526","slug":"plaster-falls-from-lab-ceiling-at-tilhar-chc-in-shahjahanpur-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तिलहर सीएचसी में लैब की छत से गिरा प्लास्टर, मशीनें क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तिलहर सीएचसी में लैब की छत से गिरा प्लास्टर, मशीनें क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 18 Jun 2026 03:19 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के तिलहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की सीबी-नेट लैब की छत का प्लास्टर बुधवार रात अचानक गिर गया। इस घटना में लैब में रखी महंगी मशीनें क्षतिग्रस्त हो गईं। राहत की बात यह रही कि हादसा रात में हुआ, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
सीमेंट और प्लास्टर के बड़े टुकड़े सीधे मशीनों और उपकरणों पर गिरे। बृहस्पतिवार सुबह जब कर्मचारी लैब पहुंचे तो वे अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। सीबी-नेट लैब के इंचार्ज सचिन गुप्ता और प्रमोद वर्मा ने बताया कि छत से भारी मात्रा में मलबा गिरा है। उन्होंने कहा कि यदि दिन में यह हादसा होता तो गंभीर चोटें आ सकती थीं। घटना के बाद कर्मचारियों में भय का माहौल है। उन्होंने भवन की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।
मामले की जानकारी मिलने पर सीएचसी प्रशासन हरकत में आया। सीएचसी प्रभारी डॉ. ओमेंद्र राठौर ने बताया कि यह भवन ओपीडी भवन के बाद बना था। उन्होंने लिंटर गिरने की घटना को गंभीर बताया। सुरक्षा के मद्देनजर सीबी-नेट लैब को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। इंजीनियरों की टीम जांच के लिए बुलाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।