{"_id":"65f164b78e403864fe0b0b59","slug":"video-chhataravatata-ka-aavathana-hae-rajakata-ta-daema-karayalya-pahaca-faramasa-ka-chhatara-lgaii-gahara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : छात्रवृत्ति के आवेदन हुए रिजेक्ट तो डीएम कार्यालय पहुंचे फार्मेसी के छात्र, लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : छात्रवृत्ति के आवेदन हुए रिजेक्ट तो डीएम कार्यालय पहुंचे फार्मेसी के छात्र, लगाई गुहार
शाहजहांपुर में वरुण अर्जुन कॉलेज ऑफ फार्मेसी के छात्रों के छात्रवृत्ति फॉर्म रिजेक्ट कर दिए गए। इससे कई छात्र बुधवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। डीएम के व्यस्त होने पर उन्हें समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय भेज दिया गया। इसके बाद सभी समाज कल्याण अधिकारी से मिले। उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। छात्रों ने बताया कि कॉलेज के 60 में करीब 40 विद्यार्थियों के फॉर्म पेंडिंग और निरस्त दिखा रहे हैं। उनकी मांग है कि सभी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति प्रदान की जाए, जिससे उनकी पढ़ाई में बाधा उत्पन्न न हो। ज्ञापन देने वालों में सुरजीत कुमार, जगदीप, रतेंद्र सिंह, आकाश कुमार, मनमोहन, रिंकू सिंह, आशीष शर्मा आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।