{"_id":"69887de2bd8b63cc29029c98","slug":"video-girl-students-held-an-awareness-rally-in-shahjahanpur-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, स्लोगन प्रतियोगिता में मोहिनी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, स्लोगन प्रतियोगिता में मोहिनी अव्वल
शाहजहांपुर के आर्य महिला डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम व द्वितीय इकाई के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। छात्राओं ने रैली निकालकर जागरूक किया। स्लोगन प्रतियोगिता में मोहिनी ने बाजी मारी। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ.रुपांशु माला ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.रानू दुबे व ऋतु शर्मा ने निःस्वार्थ सेवा की भावना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्राणी मात्र के लिए सहानुभूति रखें। यह वाक्य लोकतांत्रिक जीवन के सार को दर्शाता है। इस बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता पर स्लोगन प्रतियोगिता में मोहिनी प्रथम, दीपांजलि ने द्वितीय व मानसी ने तृतीय स्थान पाया। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने खिरनीबाग व हाजी बिल्डिंग में रैली निकालकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने दो पहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करने की अपील की। शिविर में शालिनी श्रीवास्तव, रिया, दीपांजलि, मोहिनी, प्रिया, सौम्या, मानसी, पारुल, तनु, शिखा आदि का योगदान रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।