{"_id":"6889edbc6cb5a838360b49b2","slug":"video-girl-students-understood-the-working-style-of-police-in-shahjahanpur-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में छात्राओं ने समझा पुलिस के कामकाज का तरीका, इंस्पेक्टर ने हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में छात्राओं ने समझा पुलिस के कामकाज का तरीका, इंस्पेक्टर ने हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
शाहजहांपुर में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से छात्राओं में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए बुधवार को स्टेशन रोड स्थित महिला थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुनानक कन्या पाठशाला हाईस्कूल की छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा। महिला थाने की इंस्पेक्टर रश्मि अग्निहोत्री ने छात्राओं से कहा कि पुलिस मदद के लिए होती है। अगर कभी किसी समस्या का सामना करना पड़े तो पुलिस की हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर सकती हैं। तुरंत मदद पहुंचेगी। इसके अलावा अपनी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1090 पर भी दर्ज करा सकती हैं। इसमें शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाता है। उन्होंने छात्राओं को थाने का भ्रमण कराया और कामकाज की जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।