{"_id":"69a42d18ea0f2de90601a418","slug":"video-hari-kaushal-tyagi-school-won-the-handball-competition-in-shahjahanpur-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: हैंडबाल प्रतियोगिता में हरि कौशल त्यागी स्कूल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: हैंडबाल प्रतियोगिता में हरि कौशल त्यागी स्कूल ने मारी बाजी
Mukesh Kumar
Updated Sun, 01 Mar 2026 05:42 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में जिला ओलंपिक संघ की ओर से जिला स्तरीय बालक-बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालिका वर्ग में हरि कौशल त्यागी स्कूल ने बाजी मारी। विजेताओं को सम्मानित किया गया। डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में रविवार को हुए आयोजन में बालकों की छह व बालिकाओं की चार टीमों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबले में बालिका वर्ग में हरिकौशल त्यागी स्कूल विजेता बना। जबकि स्पोर्ट्स स्टेडियम उपविजेता रहा। बालक वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम व चाणक्य स्पोर्ट्स अकादमी उप विजेता रहा। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनय गुप्ता, सचिव नरेंद्र त्यागी ने विजेता व उप विजेता टीमों को सम्मानित किया। त्यागी ने बताया कि उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ व भारतीय हैंडबाल संघ के मुख्य कार्य अधिकारी आनंदेश्वर पांडेय व यूपी हैंडबाल संघ के महासचिव अमित पांडेय के निर्देशन में पहली बार जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता हुई। बताया कि जिला ओलंपिक संघ की देखरेख में जल्द जिला हैंडबाल की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, साथ ही जिला प्रशासन से हैंडबाल मैदान बनवाने की मांग की जाएगी। इस मौके पर पंकज सक्सेना, इरफान खान, सचिन प्रेमी, प्रमोद पांडेय, डीके सक्सेना, निशांत कुमार, मुजाहिद खान, शकील, अजयपाल, अन्नू त्यागी, संजय, लालाराम का सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।