{"_id":"685159c37a70e40ef8014852","slug":"video-land-of-bhainsi-river-was-occupied-in-shahjahanpur-2025-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में भैंसी नदी को कर दिया 'गायब', खोदाई में सामने आई हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में भैंसी नदी को कर दिया 'गायब', खोदाई में सामने आई हकीकत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से हर जिले में एक नदी को पुनर्जीवित करने के अभियान के तहत शाहजहांपुर जनपद के पुवायां तहसील क्षेत्र में भैंसी नदी का चयन किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशन में जेसीबी से नदी की खोदाई का काम तेजी से चल रहा है। कई वर्षों से सूखी पड़ी भैंसी नदी की खोदाई में चौंकाने वाली स्थिति सामने आई है। कई जगहों पर लोगों ने नदी को समतल करके खेत बना लिए हैं। गांव मोतीपुर और बिलसिया दौलतपुर के पास कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला तो लेखपालों की टीम और पुलिस को मौके पर बुलाकर नदी की जमीन की पैमाइश कराई गई। इसके बाद खोदाई का काम शुरू हो सका। नदी किनारे खेती करने वाले किसानों को लगता था कि अब भैंसी नदी समाप्त हो गई है इसीलिए उन्होंने नदी की जमीन को समतल कर खेत बना लिए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।