{"_id":"69ad5540fe1f92791a0d3224","slug":"video-musib-from-shahjahanpur-stranded-in-qatar-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 'अब्बा, यहां रोजाना बम फट रहे', कतर में फंसे शाहजहांपुर के मुसीब ने बताए वहां के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 'अब्बा, यहां रोजाना बम फट रहे', कतर में फंसे शाहजहांपुर के मुसीब ने बताए वहां के हालात
Mukesh Kumar
Updated Sun, 08 Mar 2026 04:23 PM IST
Link Copied
अब्बा, यहां के हालात बहुत खराब हैं। रोजाना आसपास बम फट रहे हैं। खाने का सामान भी खत्म हो रहा है। मालिक ने बोल दिया है कि काम नहीं तो पैसा भी नहीं मिलेगा। घर आना भी फिलहाल मुमकिन नहीं है, क्योंकि हवाई रास्ते भी बंद हैं। ईरान और अमेरिका-इस्राइल की जंग लंबी खिंची तो भुखमरी के हालात पैदा हो सकते हैं। काम के सिलसिले में खाड़ी देशों में गए शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र के ऊनकलां गांव के मुसीब हसन ने कतर से और जुनैद हसन ने दुबई से अपने घरवालों को जंग से पैदा हुए विषम हालातों की जानकारी दी। कतर के ओम्सलाद शहर के करीब रह रहे मुसीब ने पिता हसीब हसन को फोन पर बताया कि वहां से अमेरिकी बेड़े दिख रहे हैं और उन पर ईरान लगातार हमले कर रहा है। रोजाना कानफोड़ू सायरन बज रहे हैं और सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं, लेकिन सरकार की तरफ से कोई सुविधा नहीं मिल रही है और अपने खाने-पीने का इंतजाम खुद करने को कहा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।