{"_id":"69da331b8339cac6130ccaa7","slug":"video-png-pipeline-broke-during-digging-gas-supply-to-50-houses-disrupted-in-shahjahanpur-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: खोदाई के दौरान टूटी पीएनजी की पाइप लाइन, 50 घरों में गैस आपूर्ति हुई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: खोदाई के दौरान टूटी पीएनजी की पाइप लाइन, 50 घरों में गैस आपूर्ति हुई बाधित
Mukesh Kumar
Updated Sat, 11 Apr 2026 05:10 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के कांट में अभायन के समीप नाले की खोदाई के समय जेसीबी से पीएनजी पाइप लाइन टूट गई। गैस का तेज रिसाव होने के चलते मोहल्ले में खलबली मच गई। करीब एक घंटे के बाद कर्मचारियों ने पहुंचकर पाइप को ठीक किया। इस बीच करीब 50 घरों के लोगों को दुश्वारियों से जूझना पड़ा। लोक निर्माण विभाग की ओर से नाले की खोदाई का कार्य किया जा रहा है। कार्य के दौरान जेसीबी से पीएनजी की हाई प्रेशर पाइपलाइन अचानक फट गई। गैस के तेज रिसाव की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। पाइप लाइन फूटने के कारण आसपास के घरों की पीएनजी की आपूर्ति बाधित हो गई। जहां पर पाइप फूटा, वहां पानी भरा था। लोगों ने लकड़ी के जरिये पाइप को सही करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद लोगों ने सुरक्षा की दृष्टि से वाल्व को बंद कर दिया। सूचना मिलते ही सीयूजीएल का आपातकालीन वाहन तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंचा। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लीकेज वाले हिस्से को दुरुस्त किया और पाइपलाइन की मरम्मत की। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गैस आपूर्ति बहाल हो सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।