{"_id":"670513b617ad7f089600ca2d","slug":"video-shahajahapara-ma-janapathaya-mathhayamaka-vathayalya-ethaltakasa-paratayagata-shanpr-khalugdhaya-na-thakhaya-thama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
शाहजहांपुर में जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हो गया। मुख्य अतिथि डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर और ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद जिले के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत पर नृत्य के साथ प्रस्तुति दी।
प्रतियोगिता में मंगलवार को बालक, बालिका वर्ग में 800 मीटर दौड़, गोला फेंक, 100 मीटर दौड़, चक्का फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद, 400 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, 5000 मीटर वॉक रेस, 3000 मीटर वॉक रेस कराई गई। डीएम धर्मेंद्र प्रताप ने कहा कि खेलों के शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए। खेलों में तमाम युवा अपना करियर बना रहे हैं।
उन्होंने अपने बचपन, शिक्षा और खेलों में प्रतिभाग को लेकर यादों को साझा किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने दौड़ स्पर्धा में प्रतिभाग किया। बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजयश्री हासिल करने को संघर्ष करते नजर आए। इस मौके पर डीआईओएस हरिवंश कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया, प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।