{"_id":"67656c7333271d019e0e9e60","slug":"video-shahajahapara-ma-saemao-karayalya-ka-samana-thharana-para-btha-faramasasata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में सीएमओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठे फार्मासिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में सीएमओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठे फार्मासिस्ट
शाहजहांपुर में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय में धरना दिया। सीएमओ को मांग पत्र दिया गया। इसमें बताया गया कि राजकीय चिकित्सालयों में कार्यरत फार्मासिस्ट चिकित्सा व्यवस्था की रीढ़ के रूप में काम कर रहे हैं। कई साल से संवर्ग की लंबित समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा। महानिदेशक द्वारा समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा।
ज्ञापन में ग्रेड पे का वेतनमान बढ़ाने और फार्मासिस्ट को फार्मेसी अधिकारी एवं चीफ फार्मासिस्ट को चीफ फार्मेसी अधिकारी पदनाम किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया कि 22 से 25 दिसंबर तक सांसद, विधायक के जरिये सीएम को मांगपत्र भेजेंगे। तीन जनवरी को अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के कार्यालय पर एक दिवसीय धरना होगा। 31 जनवरी को महानिदेशक लखनऊ में धरना देकर आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इस दौरान अध्यक्ष आशीष भदौरिया, जिला मंत्री दिवाकर अवस्थी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।