{"_id":"6a04308ec902d296c20374af","slug":"video-strong-storm-strikes-shahjahanpur-again-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहजहांपुर में फिर आई तेज आंधी, दिन में छाया अंधेरा, कई जगह पेड़ गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शाहजहांपुर में फिर आई तेज आंधी, दिन में छाया अंधेरा, कई जगह पेड़ गिरे
Mukesh Kumar
Updated Wed, 13 May 2026 01:34 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में लगातार दूसरे दिन तेज आंधी के साथ जमकर बारिश हुई। बादल इतने घने थे कि दिन में अंधेरा छा गया। वाहनों को हेडलाइट जलाकर चलाना पड़ा। बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है। कई जगह पेड़ उखड़ गए। मंगलवार सुबह से पूर्वाह्न 11 बजे तक मौसम सामान्य रहने के बाद मंगलवार को दोपहर अचानक बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। रात में उमस से न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़कर 25.1 डिग्री हो गया, लेकिन करीब 15 मिनट के दौरान तीन मिमी बारिश होने से अधिकतम तापमान दो डिग्री घटकर 33.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं, बुधवार को सुबह तेज धूप निकली और उमस ने लोगों को परेशान किया। मध्याह्न 12 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। देखते-देखते घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। अंधड़ के बाद बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक तेज बारिश होती रही। इस दौरान शाम जैसा नजारा रहा। कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।