{"_id":"68663681fa0c7bf014044051","slug":"video-time-management-is-very-important-for-success-in-bank-exams-2025-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"बैंक परीक्षा में सफलता के लिए समय प्रबंधन बेहद जरूरी, एसबीआई के रीजनल मैनेजर ने दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक परीक्षा में सफलता के लिए समय प्रबंधन बेहद जरूरी, एसबीआई के रीजनल मैनेजर ने दिए टिप्स
शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग में बीकॉम फाइनेंस तृतीय वर्ष के छात्रों को बैंकिंग की तैयारी और आवेदन प्रक्रिया को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर अखिल गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को बैंक परीक्षा की तैयारी करने के टिप्स दिए। कहा कि परीक्षा में सफलता के लिए समय प्रबंधन जरूरी है। प्रतियोगियों को 90 मिनट का प्रश्न पत्र 60 मिनट में पूरा करने का अभ्यास डालना चाहिए। ऐसी तैयारी करने पर मुख्य परीक्षा में कोई प्रश्न छूटने की संभावना नहीं रहती है। कहा कि छात्रों को सामान्य ज्ञान पर ध्यान देने की विशेष जरूरत है। इसके लिए प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ने की आदत डालनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा दोनों के प्राप्तांक जोड़कर साक्षात्कार के लिए मेरिट लिस्ट बनाई जाती है। इसलिए प्रश्न पत्र हल करते समय उन प्रश्नों को छोड़ देना चाहिए, जिनके सही उत्तर पर संदेह हो। क्योंकि नेगेटिव मार्किंग से मेरिट गिर सकती है। स्टेट बैंक के एचआर मैनेजर सुधीर कुमार ने परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद साक्षात्कार की तैयारी की जानकारी दी। विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल ने अतिथियों का परिचय देते हुए स्वागत किया। डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. गौरव सक्सेना, डॉ. सचिन खन्ना व अवनीश सिंह ने अतिथियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यशाला में रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर पीबी सिंह विशिष्ट ने छात्रों के प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम संयोजक डॉ. संतोष प्रताप सिंह ने आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।