{"_id":"6a8481a9055b7e5c4c020f84","slug":"video-video-uproar-in-shahjahanpur-over-detention-of-congress-leader-scuffle-with-police-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहजहांपुर में कांग्रेस नेता को हिरासत में लेने पर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शाहजहांपुर में कांग्रेस नेता को हिरासत में लेने पर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक
शाहजहांपुर में संगठन सृजन अभियान के तहत मशाल जुलूस निकालने से पहले अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सईद अंसारी को पुलिस ने हिरासत में लेकर सदर थाने में बैठा लिया। पदाधिकारियों के विरोध के बाद उन्हें रिहा किया गया। सईद अंसारी को हिरासत में लेने की जानकारी होने पर कांग्रेस पदाधिकारी मंगलवार शाम छह बजे थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए सईद अंसारी को तत्काल रिहा करने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि थाने में पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इंस्पेक्टर ने नारेबाजी का विरोध किया तो कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए और पुलिस से उनकी नोकझोंक हो गई। इसके बाद कार्यकर्ता थाने में ही धरने पर बैठ गए। हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी मौके पर पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से बातचीत कर मामला शांत कराया।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुलिस पर लोकतांत्रिक तरीके से कार्यक्रम करने से रोकने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार्यकर्ताओं से शांत रहने की अपील की। सीओ सिटी के हस्तक्षेप के बाद सईद अंसारी को रिहा कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना समाप्त हुआ और मामला शांत हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।