{"_id":"67933932142c83cfd40e5dd3","slug":"video-bike-rider-killed-in-collision-with-roadways-bus-another-seriously-injured-in-saharanpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हुआ हादसा
डिंपल सिरोही
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:24 PM IST
शामली जनपद के कांधला कसबे में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर गुरुवार की देर रात रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी , जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
बागपत जनपद के गांव टीकरी निवासी उज्जवल अपने साथी शिवम के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बृहस्पतिवार की देर रात शामली से बागपत की ओर जा रहा था। जैसे ही वह एलम गैस एजेंसी के निकट पहुंचा तो दिल्ली की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बस की टक्कर से बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने 27 वर्षीय उज्जवल को मृतक घोषित कर दिया और शिवम की हालत को गंभीर देखते हुए उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।