Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shamli News
›
Sanitation workers observed a day-long strike, leading to piles of garbage accumulating across the city, and staged a sit-in protest at the Municipal Council over various demands.
{"_id":"69c7f26f1e9925f95009b355","slug":"video-sanitation-workers-observed-a-day-long-strike-leading-to-piles-of-garbage-accumulating-across-the-city-and-staged-a-sit-in-protest-at-the-municipal-council-over-various-demands-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: सफाई कर्मचारियों ने दिनभर रखी हड़ताल , शहर में लगे कूड़े के ढेर, कई मांगों को लेकर नगर पालिका में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: सफाई कर्मचारियों ने दिनभर रखी हड़ताल , शहर में लगे कूड़े के ढेर, कई मांगों को लेकर नगर पालिका में धरना
शामली। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर शनिवार को शामली नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर दिनभर हड़ताल रखी। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप रही, जिससे जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने दोपहर के समय नगर पालिका परिषद परिसर में धरना दिया और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना था कि शहर का क्षेत्रफल लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सफाई कर्मचारियों की संख्या अभी भी करीब 300 के आसपास ही सीमित है, जबकि शहर की आबादी एक लाख सात हजार से अधिक हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 100 नए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति समेत अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर 24 मार्च को नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल और अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी को ज्ञापन सौंपा गया था। साथ ही 27 मार्च तक मांगें पूरी न होने पर 28 मार्च से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई थी। निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार सुबह करीब 10 बजे सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी और नगर पालिका परिसर में धरना देते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 100 नए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति, चार चपरासी, दो चौकीदार, दो माली, जलकल विभाग में पांच बेलदार, पानी के टैंकर के लिए वाहन चालक, रात्रि चौकीदारों की तैनाती, जेसीबी, पॉपलाइन और छोटे-बड़े ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की समय-समय पर मरम्मत, घर-घर कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आश्रितों को पारिवारिक पेंशन बहाल करना, कर्मचारियों से केवल आठ घंटे कार्य लेना, ओवरटाइम का भुगतान, वर्दी उपलब्ध कराना और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि शामिल हैं। धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम कैराना न्यायिक विनय भदौरिया ने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल और धरना समाप्त कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।